झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के किसानो के लिए Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को कर्जा मुक्त किया जायेगा। राज्य सरकार के द्वारा यह योजना 2020 में शुरू की गई थी इसलिए सरकार के द्वारा समय समय राज्य के किसानो का कर्जा माफ़ किया गया है। इसलिए हालि ही में झारखंड सरकार के द्वारा झारखड किसान कर्ज माफ़ी योजना को दोबारा से शुरु किया गया है।
कृषि विभाग के अधिकारियो के द्वारा ग्रामीण इलाको में बैठक की जा रही है और साथ साथ राज्य के सभी किसानो को कर्जा माफ़ी योजना से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसान अपना आवेदन पत्र भर कर कर्जा माफ़ी के लिए आवेदन कर सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड किसान कर्ज माफी योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें, इससे सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Table of Contents
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana क्या है ?
झारखंड सरकार के द्वारा बजट सत्र 2024-25 के दौरान झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने घोषणा की कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत किसानों का 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा। राज्य सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 4606 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। झारखंड में अब तक 4 लाख 69 हजार 495 किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मुहैया कराया जा चूका है। यदि आप भी झारखंड राज्य के किसान हो और आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़े :- Abua Awas Yojana Jharkhand List
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2025 Overview
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना | विवरण |
योजना का नाम | झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2025 |
लाभ | आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए ₹2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और कर्ज के बोझ से मुक्त करना। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से। आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। |
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana लाभ
- झारखंड किसान ऋण माफी योजना के माध्यम से राज्य के किसानो का कर्ज माफ़ किया जायेगा।
- सरकार के द्वार अब तक 50,000 रुपए तक का लोन माफ किया गया है, लेकिन इसको बढ़ा कर 2 लाख रुपया तक किया जायेगा।
- झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसानो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इस समय तक, 4 लाख 92 हजार 793 किसानों ने इस योजना से फायदा उठाया है।
- इसके अलावा, इस योजना से 469,000 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
- इस योजना से किसानो को लोन मुक्ति प्राप्त होगी और वह खुशाल ज़िन्दगी जी सकेंगे।
- झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना को किसानो विस्थापन से बचाएगी।
- यह योजना किसानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत एवं समग्र विकास सुनिश्चित करेगी।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana Eligibility
- आवेदक को झारखंड का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान को 18 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए।
- 31 मार्च 2020 से पहले ऋण लेने वाले राज्य के किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ केवल एक परिवार के सदस्य को ही लाभ दिया जायेगा।
- किसान को चाहिए कि वह किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन करें।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- ऋण खाता
- फोटो
- हस्ताक्षर
- कृषि भूमि संबंधित दस्तावेज
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?
- सवर्पर्थम आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा जिसपर आपको पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको आधार संख्या दर्ज करनी होगी।
- जब आप आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, तो आपको खोज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इससे आपको अपनी जानकारी दिखाई देगी और आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
- जब आवेदन फार्म खुलता है, तो आपको आवेदन पत्र में डालने के लिए दी गई जानकारी भरनी होगी।
- आवेदन सफलतापूर्वक समाप्त होने के पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज आत्ताच करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आपको अब प्रस्तुत करने के लिए एक विकल्प चुनना होगा।
- प्रस्तुत करने के बाद आपको एक रशीद प्राप्त होगी जिसको आपको अपने पास रखनी होगी।
इस प्रकार से आप Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
FAQ
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना क्या है?
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना राज्य के सभी किसानो के लिए शुरु की गई कर्जमुक्त योजना है।
इस योजना के लिए पात्रता क्या है?
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया क्या है?
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक लाभार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Registration” विकल्प पर क्लिक करना होगा।