PM Awas Yojana Urban 2.0: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा PM Awas Yojana Urban 2.0 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। यदि आप भी शहरी छेत्र में रहते हो और आपके पास अपना खुद का मकान नहीं है तो आप अब घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कर 250000 रुपए की राशि आसानी से प्राप्त कर सकते हो। हालि ही में केंद्र सरकार के द्वारा PM Awas Yojana Urban 2.0 लांच किया गया है।
इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र में लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराये जायेंगे इसलिए सरकार ने 147 बैंकों के साथ समझौता किया है। जिसके तहत लाभार्थियों को बैंक के द्वारा लोन के साथ सब्सिडी की राशि मुहैया कराई जाएगी ताकि सभी लोग उन पैसो के माध्यम से अपना खुद का मकान प्राप्त कर सके इसलिए आज के आर्टिकल में PM Awas Yojana Urban 2.0 योजना से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Table of Contents
PM Awas Yojana Urban 2.0 क्या है
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई है। इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग आवेदन कर सरकार से घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में 250000 रुपए राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। ताकि आवेदक इन पैसो से अपना खुद का घर बना सके और साथ साथ इन पैसो के तहत सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
PM Awas Yojana Urban 2.0 2025 Apply Online Overview
योजना का नाम | PM Awas Yojana Urban 2.0 |
लॉन्च करने वाला | भारत सरकार |
लॉन्च तिथि | 1 सितंबर 2024 |
लाभार्थी | शहरी नागरिक |
उद्देश्य | शहर के लोगों को घर प्रदान करना |
PM Awas Yojana Urban 2.0 किन्हें मिलेगा लाभ?
- देश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यवर्ग के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जायेगा।
- झुग्गी निवासी, अनुसूचित जाति/जनजाति
- इस योजना के अंतर्गत सफाई कर्मी, स्ट्रीट वेंडर्स, कारीगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, और झुग्गी/चाल के निवासी भी इस योजना के तहत विशेष सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
ब्याज सब्सिडी विवरण
ब्याज सब्सिडी योजना की व्यापक विशेषताएं और पात्रता मानदंड नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं:
पैरामीटर | ईडब्ल्यूएस/एलआईजी/एमआईजी |
वार्षिक HH आय (₹) | ₹9 लाख तक |
ब्याज सब्सिडी (% प्रति वर्ष) | 4.00% |
अधिकतम आवास ऋण पात्रता (₹) | ₹25 लाख |
अधिकतम गृह मूल्य | ₹35 लाख |
अधिकतम कारपेट क्षेत्र (वर्ग मीटर में) | 120 |
ब्याज सब्सिडी का अधिकतम लाभ (₹) – वास्तविक रिलीज | ₹1.80 लाख |
ब्याज सब्सिडी का अधिकतम लाभ (₹) – एनपीवी | ₹1.50 लाख |
Pm Awas Yojana Urban 2.0 लाभ लेने की योग्यता
- आवेदनकर्ता को भारत देश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास किसी प्रकार का पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- LIG वालों की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख तक
- MIG वालों की वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख तक|
1. आय पात्रता
वर्ग | आय सीमा |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | वह परिवार जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो। |
निम्न आय समूह (LIG) | वह परिवार जिसकी वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच हो। |
मध्यम आय समूह I (MIG I) | वह परिवार जिसकी वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख रुपये के बीच हो। |
PMAY-Urban 2.0 के तहत घर के प्रकार
- इन-सीटू स्लम रीडेवलपमेंट: मौजूदा झुग्गी बस्तियों का पुनर्विकास।
- क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम: होम लोन पर ब्याज सब्सिडी।
- अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप: निजी डेवलपर्स के साथ साझेदारी में किफायती घर।
- बेनिफिशरी-लेड कंस्ट्रक्शन: लाभार्थी द्वारा स्वयं घर का निर्माण।
PMAY-Urban 2.0 का प्रभाव (Impact of PMAY-Urban 2.0)
PMAY-Urban 2.0 का देश पर व्यापक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है:
- आवास की कमी में कमी: 1 करोड़ नए घरों के निर्माण से आवास की कमी कम होगी।
- रोजगार सृजन: निर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
- आर्थिक विकास: रियल एस्टेट और संबंधित उद्योगों में वृद्धि से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
- जीवन स्तर में सुधार: बेहतर आवास से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।
- शहरी विकास: योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
PMAY-Urban 2.0 की चुनौतियां (Challenges in PMAY-Urban 2.0)
PMAY-Urban 2.0 के कार्यान्वयन में कुछ चुनौतियां भी हैं:
- भूमि की उपलब्धता: शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त भूमि की कमी।
- वित्त पोषण: बड़े पैमाने पर निर्माण के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता।
- गुणवत्ता नियंत्रण: बड़ी संख्या में घरों के निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखना।
- बुनियादी ढांचा: नए आवासों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे का विकास।
- लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच: सही लाभार्थियों की पहचान और उन तक पहुंच।
PMAY-Urban 2.0 का भविष्य (Future of PMAY-Urban 2.0)
PMAY-Urban 2.0 का भविष्य उज्जवल दिखाई देता है:
- टेक्नोलॉजी का उपयोग: स्मार्ट होम और ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग।
- निजी क्षेत्र की भागीदारी: निजी डेवलपर्स की बढ़ती भागीदारी।
- सस्टेनेबल डेवलपमेंट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ आवास का निर्माण।
- इंटीग्रेटेड टाउनशिप: समग्र विकास के लिए एकीकृत टाउनशिप का निर्माण।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म: पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाना।
PM Awas Yojana Urban 2.0 आवेदन हेतु दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र (जैसे कि पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply For PM Awas Yojana Urban 2.0
- आवेदक को सबसे पहले MAY-U की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
- आपको अब इस पेज पर Citizen Assessment के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने अब दो ऑप्शन खुल कर आएंगे For Slum Dwellers” और “Benefits under 3 Components” आपको अपनी श्रेणी के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा।
- आपको अब आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे खाली बॉक्स में डालकर वेरीफाई करना है
- अब आपके सामने आवेदन पत्र ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण देना है और सभी प्रकार के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं।
- आपको अब कैप्चा कोड का विवरण दर्ज कर आपको अपना आवेदन यहां पर जमा करना हैं।
- आपको अब आवेदन फॉर्म जमा करना होगा उसका बाद एप्लीकेशन नंबर आप प्राप्त कर लेंगे इसे संभाल के रखे इसके माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति को जांच कर पाएं।
PM Awas Yojana Urban 2.0 Status Check?
- PM Awas Yojana Urban 2.0 एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- आपके सामने अब आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- आपके सामने अब Apply For PMAY Urban 2.0 का विकल्प खुल कर आ जायेगा जिसपर आपको Track Application Status खुल कर आ जायेगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके क्लिक करते ही एप्लीकेशन स्टेट्स पेज खुल कर आ जायेगा।

- इसके पश्चात आपको अब अपना Application No , Aadhar Card & Mobile Number दर्ज करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने अब आवेदन का स्टेट्स खुल कर आ जायेगा।
PM Awas Gramin New App, AwaasPlus How to Download
- आपको सबसे पहले अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एप सर्च करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अब सर्च बार में Awas Plus 2024 सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवास प्लस एप 2024 इंस्टॉल हो जायेगा।
- अब आपके डिवाइस में आपकी एप्लीकेशन इनस्टॉल हो जाएगी।
- दूसरा तरीका
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर गूगल प्ले एप्लीकेशन या आवास प्लस 2024 सर्वे पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी।
FAQ
Q.प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 क्या है?
Ans. यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए किफायती आवास प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
Q.क्या 2024 तक योजना जारी रहेगी?
Ans. हां, सरकार ने PMAY-Urban को 2024 तक विस्तार दिया है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें |